भदोही, अप्रैल 12 -- बाबूसराय। औराई थाना क्षेत्र के निजामपुर दल्लूपुर गांव में रविवार की सुबह संदिग्ध हाल में मायके आई महिला की मौत हो गई। विवाहिता की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहरा मच गया। मामला संज्ञान में आते ही बाबूसराय चौकी पुलिस स्थ्ल पर पहुंच गई। महिला की मौत को लेकर लोग आपस में तरह-तरह की चर्चा करते रहे। बताया जाता है कि निजामपुर दल्लूपुर गांव निवासी एक विवाहिता की हालत गंभीर होने लगी। परिवार के लोग सांप काटने की बात कहतर उसे कछवा स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंच गए। वहां डाक्टरों ने इसकी सूचना कछवा पुलिस को देते हुए महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत होने के बाद परिजन शव लेकर घर आ रहे थे कि किसी ने इसकी सूचना बाबूसराय चौकी और औराई थाने में दे दी। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस मृतक के घर पहुंचकर लोगों से पूछताछ करने लगी।...