मिर्जापुर, दिसम्बर 17 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर समेत दो लोगों की मौत हो गई। ठंड लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है पड़री संवाद अनुसार क्षेत्र के उमरिया गांव निवासी 56 वर्षीय मोलई मजदूर थे। वह अपने घर से लगभग 50 मीटर दूर खेत पर पानी भर रहे थे। उसी दौरान अचानक सीने में दर्द उठा। वह खेत में ही गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें पास स्थित निजी अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत मजदूर के पुत्र संतोष ने बताया कि पिता की ठंड लगने से मौत हुई है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का कनौरा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, राजगढ़ संवाद अनुसार क्षेत्र के कुड़ी गांव निव...