बस्ती, मार्च 13 -- बस्ती। जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र के रैयल लारा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक चार माह के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। मृतक के नाना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह पता चल सकेगी। पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। इसी थानाक्षेत्र के सेमरा मुस्तहकम निवासी राम प्रवेश ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया है कि दुबौलिया थानाक्षेत्र के ही रैयल लारा गांव निवासी सूरज से उनकी बेटी गुडिया ने करीब छह माह पूर्व अपनी मर्जी से शादी की थी। दोनों का एक चार माह का बेटा भी है। उनके अनुसार देर रात करीब डेढ़ बजे बच्चे की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उन्हें इसकी जानकारी मिली तो बेटी के ससुराल पहुंचे और घटना की जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.