कौशाम्बी, दिसम्बर 31 -- मंझनपुर, संवाददाता सरायअकिल थाना क्षेत्र के तरना गांव की एक युवती का शव मंगलवार की शाम घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। उसने खुदकुशी की या कोई और वजह है, फिलहाल यह साफ नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। तरना गांव निवासी अशोक पटेल किसानी करते हैं। उनकी 20 वर्षीय बेटी गुड्डी देवी मंगलवार की शाम किसी बात को लेकर गुमशुम थी। परिजनों ने उससे उदासी का कारण भी पूछा, लेकिन उसने किसी को कुछ नहीं बताया। साथ ही अपने कमरे में चली गई। देर शाम परिजन उसके कमरे में बुलाने पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। गुड्डी का शव छत के चुल्ले से फंदे के सहारे लटक रहा था। घटना के बाबत परिवारीजन कुछ बता नहीं पा रहे हैं। वहीं, सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लिखापढ़ी कर मृतका का शव पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.