मिर्जापुर, अप्रैल 17 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव में बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की फंदे पर झूलकर मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।वाराणसी के बभनीयाव गांव निवासी 33 वर्षीय वंदनी की शादी चुनार कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी संतु विश्वकर्मा से हुई थी। दोनों से दो बच्चे हैं। एक 13 वर्षीय अंश और दूसरा 11 वर्षीय आयुष है। यह भी पढ़ें- विवाहिता की हैंगिंग से हुई मौत बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में वंदनी की फंदे पर झूलकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर गुरुवार की सुबह पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप मढ़ा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.