संदिग्ध हाल में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव
सोनभद्र, जून 7 -- सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत के बैरीहवा टोला में रविवार की सुबह एक अधेड़ का पेड़ से लटकता शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज के मोर्चरी हाउस भेज दिया। बैरीहवा टोला निवासी 45 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ पौड़ी पुत्र देवीदयाल का शव रविवार सुबह लगभग 9 बजे गांव के मुख्य संपर्क मार्ग के समीप सागर के घर के पीछे स्थित बबूल के पेड़ से लुंगी के सहारे लटक रहा था। स्थानीय लोगों ने जब उनका शव पेड़ से लटका देखा तो इसकी सूचना परिजनों एवं पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक अपने पीछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.