सोनभद्र, अप्रैल 2 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के चांगा गांव में गुरुवार को एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई।चांगा गांव निवासी 55 वर्षीय शिवकुमारी पत्नी उदल भारती का शव गुरुवार को लगभग 10 बजे गांव से करीब 500 मीटर दूर करम के पेड़ पर साड़ी के सहारे लटकता हुआ पाया गया। सुबह जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर महिला के पति ने ग्राम प्रधान को अवगत कराया, जिसके बाद प्रधान ने पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची लिलासी चौकी पुलिस ने जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। लीलासी चौकी इंचार्ज मनोज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.