मिर्जापुर, मार्च 22 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के दरवान गांव के पचपेड़िया के सीवान में घास चर रही दस भैस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिससे क्षेत्र के पशुपालकों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मामले की जांच की। रविवार को दरवान पचपेड़िया गांव निवासी तीन पशुपालक बद्री यादव, बाबूलाल यादव और लक्ष्मण यादव अपनी भैंस को चराने के लिए पचपेड़िया के सीवान में गए थे। दोपहर तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन शाम के समय अचानक एक-एक कर भैंस जमीन पर गिरने लगीं। देखते ही देखते दस भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बदहवास पशुपालकों ने तत्काल राजगढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना पर इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस की सूचना पर पशु डाक्टरों की एक टीम भी मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.