संदिग्ध हाल में तीन टैंकर पकड़ा गया तेल, हो रही जांच
सोनभद्र, जून 2 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तेंदू पुल के समीप से मंगलवार की दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में कटिंग के शक में तीन टैंकर डीजल पकड़ा गया। पुलिस टैंकर को कोतवाली में लाकर पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की मुगलसराय से तीन टैंकर तेल जिले में आ रहा है, जिसको अवैध तरीके से कटिंग करके बेचने की फिराक में चालक हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तेंदू पुल के पास से तीन टैंकरों को पकड़कर कोतवाली में लाकर खड़ा करा दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.