सिद्धार्थ, अप्रैल 27 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ऊ गांव में शादी समारोह के दौरान डेकोरेशन का कार्य करने गए एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी रामदेव (41) पुत्र स्व.राजाराम अपनी जीविका चलाने के लिए लाइट डेकोरेशन का कार्य करता था। वह डुमरियागंज कस्बे में एक लाइट डेकोरेशन के दुकानदार के यहां मजदूरी पर काम करता था। रविवार की रात वह त्रिलोकपुर क्षेत्र के बुढ़ऊ गांव में एक शादी समारोह में डेकोरेशन का काम करने गया था। परिजनों ने बताया कि रविवार रात 12 बजे से दो बजे के बीच रामदेव की मौत हो गई, लेकिन इसकी सूचना न तो डेकोरेशन मालिक ने द...