मिर्जापुर, मार्च 17 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर मोहल्ले में रविवार को संदिग्ध हाल में जहर खाने से विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। भदोही जिले के परसपुर गांव निवासी 32 वर्षीय सीमा सोनकर की शादी वर्ष 2013 में कटरा कोतवाली के छोटा मिर्जापुर निवासी प्रदीप सोनकर के साथ हुई थी। सास शकुंतला देवी ने बताया कि बहू सीमा का छोटा बेटा टिट्टू ननिहाल में रहता है। ननिहाल से उसे लाने की बात को लेकर सीमा और उसके पति के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद सीमा अपने कमरे में चली गई और जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे लेकर मंडलीय अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.