कौशाम्बी, मार्च 26 -- कोखराज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 साल की बेटी ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी है। 24 मार्च की शाम वह संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर छात्रा का तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सीबी मौर्य का कहना है कि जल्द ही उसे सुरक्षित बरामद किया जाएगा। इसके लिए सर्विलांस सेल को भी अलर्ट किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.