कौशाम्बी, मार्च 26 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 24 मार्च की दोपहर उसकी 14 वर्षीय बेटी बड़े भाई की 21 वर्षीय पुत्री के साथ चंपहा बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। चचेरी बहनें काफी देर तक नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोजबीन की। सुराग नहीं लगने पर अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी गई। इस संबंध में थाना प्रभारी हरीश तिवारी का कहना है कि मुकदमा कायम कराकर लड़कियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उनको बरामद किया जाएगा। उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद से परिवार वाले खासे परेशान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.