सोनभद्र, जनवरी 21 -- म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत किरबिल के विशधरवा टोले में बुधवार की शाम एक वृद्ध का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वह घर में अकेला था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेजवा दिया। विशधरवा टोला निवासी 65 वर्षीय राम किशुन पनिका पुत्र स्व. रामधनी का शव उसके चारपाई पर संदिग्ध हाल में मिला। मृतक घर में अकेला था। पत्नी अर्ध विक्षिप्त बताई जा रही है और पड़ोसी गांव देवरी में मांगने खाने गई थी। पूर्व ग्राम प्रधान बच्चा लाल प्रजापति ने बताया कि शाम छह बजे पड़ोस में रहने वाले बड़े भाई शिवनाथ ने कमरे में जाकर देखा तो रामकिशुन मृत पड़ा था। यह देख उसके होश उड़ गए। उन्होंने प्रधान के जरिए पुलिस को सूचना दी। बताया कि मृतक भाई के हाथ में पेंट लगा है और मामला स...