भदोही, मार्च 27 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 22 वर्षीय युवती संदिग्ध हाल में गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद पता न चलने पर पीड़ित पिता ने एक व्यक्ति पर भगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच कर पीड़ित परिवार ने कार्रवाई की मांग की। बताया जाता है कि एक गांव निवासी युवती का औराई थाना क्षेत्र के महराजगंज निवासी व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पता चलने पर पिता ने युवती की शादी कहीं तय कर दी थी। ऐसे में युवती ने इसकी सूचना व्यक्ति को दे दी थी। ऐसे में व्यक्ति घर वालों को कुछ दिन पूर्व धमकी भी दिया था। ऐसे में संदिग्ध हाल में युवती गायब हो गई। पीड़ित पिता ने नामजद तहरीर देते हुए मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर, इसे लेकर लोग आपस में तरह-तरह की चर्चा करते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...