मिर्जापुर, जुलाई 9 -- मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के हड़ौरा गांव में गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती की मौत हो गई। मृतिका के नाक, कान व मुंह से खून निकल रहा था। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट कर उसकी हत्या का आरोप लगाया और मड़िहान सीएचसी पर हंगामा करने लगे। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया। शव कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई बोला बहन को पीट-पीटकर मार डालाघटनास्थल का हाल चुनार कोतवाली क्षेत्र के अतरी गोल्हनपुर गांव निवासी 23 वर्षीय आरती की शादी एक वर्ष पूर्व मड़िहान के हड़ौरा गांव निवासी ओमप्रकाश बिंद से हुई थी। वह गर्भवती थी। सुबह आरती की अचानक तबीयत खराब हुई। परिजन उसे लेकर मड़िहान सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न...