सोनभद्र, मार्च 19 -- सागोबांध। बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव में बुधवार रात्रि करीब सवा एक बजे एक व्यक्ति की कुएं में गिरने से मौत हो गई। वह गांव में ही पूरब बस्ती स्थित पुराने शिव मंदिर में हो रहे अखंड हरिकीर्तन से रात में वापस अपने घर जा रहा था। बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव निवासी 48 वर्षीय जमुना पुत्र रामवृक्ष धरिकार गांव के पूरब बस्ती में पुराने शिव मंदिर परिसर में अखण्ड हरि कीर्तन का कार्यक्रम में गया था। उसके साथ गांव का ही पंकज कुमार पुत्र बासुदेव भी गया था। रात में लगभग एक बजे दोनों वहां से अपने घर लौट रहेथे। रास्ते में ही एक कुएं में जमुना गिर गया। जमुना के कुएं में गिरने के बाद साथी पंकज कुमार शोर मचाना शुरु कर दिया और अखण्ड हरि कीर्तन के पास जाकर सबको बताया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.