बस्ती, फरवरी 28 -- महादेवा, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थाना अंतर्गत नंदपुर गांव में गुरुवार रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान राज सोनकर (22) पुत्र कोमल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राज की शादी पिछले वर्ष मार्च में हुई थी। घरवालों के मुताबिक पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी महाशिवरात्रि के दिन मायके चली गई थी, जिसके बाद से वह मानसिक तनाव में था। परिजनों के अनुसार गुरुवार रात करीब 10 बजे राज सोनकर ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न निकलने पर उसकी मां उसे खाना खाने के लिए बुलाने गईं, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो राज पंखे की कुंडी से लटका ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.