जौनपुर, जून 20 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव में शुक्रवार को 14 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान पाए गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। पिपरा गांव निवासी सुरेश यादव का पुत्र 14 वर्षीय आरुष यादव शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे से लापता था। शाम करीब 4.30 बजे गांव से लगभग 400 मीटर दूर बंधे के पास जंगल में एक किशोर का शव पड़े होने की सूचना मिली। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। यह भी पढ़ें- लापता किशोर का शव बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...