कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- चरवा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी 14 अप्रैल की रात संदिग्ध दशा में घर से लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी। आशंका जाहिर की कि बिटिया को गांव का ही कोई युवक भगा ले गया है। मामले की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...