संदिग्ध हाल में कच्चे मकान में लगी आग से झुलसी पांच भैंस, मौत
मिर्जापुर, जून 22 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चुनार थाना क्षेत्र अंतर्गत सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के टेढ़िया गांव में रविवार को एक कच्चे मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं घर के पास बंधी पांच भैंसों की भी जलने से मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। गांव निवासी महेंद्र पाल मिट्टी और ईंट से बने कच्चे मकान में परिवार के साथ रहते हैं। रविवार को परिवार के सभी सदस्य सक्तेशगढ़ बाजार गए हुए थे। घर पर उनकी भाभी अकेली थीं। इसी दौरान अचानक मकान में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख महिला किसी तरह बाहर निकली और शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी。
आग लगने का प्रयास महिला की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.