जौनपुर, अप्रैल 17 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। अइलिया गांव (चंदवक) में गुरुवार की रात घर पर सो रहे 54 वर्षीय लक्ष्मण सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनकी पत्नी ने संपत्ति विवाद में जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। शव लेकर कलक्ट्रेट पहुंची और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छीनबीन में जुटी है। परिजनों के मुताबिक लक्ष्मण सिंह गुरुवार की रात लगभग दस बजे अपने घर में सोए हुए थे। रात दस बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। पत्नी संगीता परिजनों के साथ उन्हें अस्पताल ले गईं। जहां डॉक्टरों ने लक्ष्मण सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। संगीता सिंह अइलिया प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। पुत्र अमन सिंह ने बताया कि पिता फौजदारी के मुकदमे में पैरवी कर जौनपुर न्यायालय से लौटे थे। इसके बाद संगीता शुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.