गाजीपुर, जनवरी 3 -- मरदह। स्थानीय थाना के नखतपुर गांव निवासी 55 वर्षीय लक्षिराम पाल की शुक्रवार की सुबह अचानक मृत्यु हो गयी। भतीजे ने विषाक्त पदार्थ देने का आरोप लगाया। उसने डायल 112 पर शिकायत की जिसके बाद शनिवार को पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। लक्षिराम पाल ने तीसरी शादी रीता देवी के साथ दो वर्ष पूर्व की थी। लक्षिराम अपनी पत्नी के साथ परिवार के लोगों से अलग रहते थे। अचानक उनकी मृत्यु की घटना पर उनके मुम्बई रहने वाले भतीजे ने वहां से फोन कर शव का अंतिम संस्कार रूकवा दिया। आरोप लगाया कि रीता देवी ने विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी है। सूचना पर पहुंची मरदह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मरदह थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि जयप्रकाश पाल के प्रार्थना पत्र पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.