कौशाम्बी, सितम्बर 4 -- पइंसा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी 50 वर्षीय ननका सोनकर पुत्र नन्हू की गुरुवार की रात संदिग्ध हालत में तबीयत खराब हो गई। मुंह से झाग निकलता देख परिजनों के होश उड़ गए। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने जहर खाने की आशंका में उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। देर रात इलाज के दौरान ननका की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार के लोग मौत का कारण स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। घर वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बरौर में जहरीला पदार्थ खाने से बुजुर्ग की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...