मिर्जापुर, अप्रैल 16 -- मड़िहान मिर्जापुर l थाना क्षेत्र के कलवारी बाजार स्थित सब्जी मंडी के पीछे सेमरहिया बंधी के पास ट्रांसमिशन टावर में फंदे से लटकता शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया l सूचना पर पहुंची पुलिस शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमदहा गांव निवासी दिव्यांग 25 वर्षीय बलिराम मड़िहान स्थित अपनी पाही पर रहता था l गुरुवार को वह अपने गांव अमदहा आया था l बुधवार शाम को गांव से मड़िहान पाही पर जाने के लिए निकला था l गुरुवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर सीवान में स्थित ट्रांसमिशन टावर में सफेद गमछे से लटकता मिला l ग्रामीण शौच के लिए बंधी की तरफ गए तो शव देख सहम गए l पीआरबी और पुलिस मड़िहान थाने को जानकारी दी l सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रांसमिशन टावर से शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्रवाई में जुटी गई l ...