संदिग्ध हाल आग लगने से झुलसी युवती, हालत गंभीर
जौनपुर, मई 15 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तारगहना गांव में गुरुवार की सुबह एक युवती संदिग्धावस्था में आग लगने से झुलस गई। पुलिस की मदद से परिजन पीएचसी सोंधी ले गए। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव निवासी बजरंगी सोनकर की 22 वर्षीय पुत्री सीता सुबह घर में अकेली थी। माता पिता बाहर थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग से घिरी सीता चिल्लाते हुए घर से बाहर भागी। कुछ दूर भागते समय घर के सामने खेत में गिर पड़ी। शोर सुनकर जुटे लोगों ने उसके शरीर से आग बुझाई। मौके पर एंबुलेंस बुलाई गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यह भी पढ़ें- संदिग्धावस्था में युवती आग से झुलसी, हालत गंभीर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिवार वाले आग लगने का कारण बताने से कतरा रहे हैं। गंभीर रूप से झुलसी युवती का उपचार जिला अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.