सहारनपुर, मई 17 -- देवबंद, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकी में लियाकत (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई थी। सिर में चोट लगने को हादसा या फिर हत्या इसको लेकर गांव तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। हालांकि घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को संदिग्ध परिस्थतियों में लियाकत के सिर में चोट लग गई थी जिसके चलते उपचार को मुजफ्फरनगर ले जाते हुए रास्तें में उसकी मौत हो गई थी। हालांकि लियाकत की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों की माने तो इस दौरान मृतक के सालियर भगवानपुर निवासी पत्नी के भाई ने भी गांव पहुंचे बहनोई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। यह भी पढ़ें- करजा : युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, पत्नी और साले पर हत्या का आरोप ज...