संदिग्ध हालात में सऊदी अरब में ठाकुरद्वारा के युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मुरादाबाद, जुलाई 5 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर मोहन चक निवासी युवक सऊदी अरब में मेहनत मजदूरी के लिए गया था, जहां संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि पैसे के विवाद में उसकी हत्या की गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर मोहनचक निवासी राशिद हुसैन 32 वर्ष पुत्र शरबत हुसैन अंसारी तीसरी बार सऊदी अरब में मजदूरी के लिए गया था। बताते हैं कि जब राशिद हुसैन सऊदी अरब रवाना हो रहा था तो उसकी पत्नी नाजिया और 4 साल की बेटी ने उसे रोकने का काफी प्रयास किया था। राशिद हुसैन का शव के गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- सऊदी अरब में फांसी पर लटका मिला ठाकुरद्वारा का युवक परिजनों का कहना है कि पैसे को लेकर विवाद होने पर राशिद की हत्या कर दी गई है। यह भी पढ़ें- नगीना के कारोबारी की मुरादाबाद में संदिग्ध हालात में मौत, हत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.