गोरखपुर, मई 16 -- संदिग्ध हालात में संतकबीरनगर के युवक की मौत खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल सिकरी में शनिवार भोर में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। जानकारी के अनुसार संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के दुर्गजोत निवासी मोहम्मद सिराज (25) जंगल सिकरी में कमरा लेकर रहकर पीओपी का काम करता था। शनिवार भोर में उसका शव कमरे में मिला। मृतक का छोटा भाई रियाज समेत गांव के अन्य युवक भी साथ रहते थे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि परिजनों से लिखित सूचना लेने के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...