हरदोई, मार्च 28 -- हरदोई। टड़ियावां थानाक्षेत्र के सरैया गांव निवासी राजू शर्मा की 20 वर्षीय पुत्री चांदनी शर्मा ग्राम सभा में ही एक निजी विद्यालय में शिक्षिका के पद पर काम करती थी। शनिवार को विद्यालय से सूचना आई कि चांदनी की अचानक हालत बिगड़ गई है। इसके बाद चांदनी का भाई विद्यालय पहुंचकर इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा, जहां पर डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने जहर की आशंका व्यक्त करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.