लखनऊ, फरवरी 3 -- घर से हरदोई गल्ला मंडी जाने को निकले व्यापारी संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई। व्यापारी के पिता ने रहीमाबाद थाने में बेटे के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस लापता व्यापारी की तलाश में जुट गई। जमुलिया निवासी सुरेंद्र कुमार (40) गल्ला व्यापारी है। परिवार में पत्नी रीना, तीन बेटे अतुल, मान और कृष्णा है। पत्नी रीना ने बताया कि पति रविवार सुबह करीब दस बजे घर हरदोई गल्ला मंडी रुपये लेने के लिए निकले थे। पति ने गुरुवार को गल्ला मंडी में धान बेचा था। व्यापारी ने रुपये बाद में देने को कहा था। इसके चलते सुरेंद्र रविवार को व्यापारी से रुपये लेने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक सुरेंद्र के घर नहीं पहुंचे। देर रात होने पर परिवार के लोगों ने सुरेंद्र के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। लेकिन व्यापार...