हाथरस, अप्रैल 1 -- सादाबाद। गांव नगला भाव सिंह में सोमवार की रात को 70 वर्षीय वृद्ध हरदेव सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। चर्चाओं के मुताबिक चारपाई से उठने के बाद अचानक गश खाकर गिरने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...