संदिग्ध हालात में विवाहिता लापता,पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
मुरादाबाद, मई 14 -- मायके आने को ससुराल से निकली विवाहिता संदिग्ध हालात में लापता हो गई। कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। उत्तराखंड के कोतवाली जसपुर के पतरामपुर निवासी नसीम अहमद की पत्नी सना परवीन बीती 6 मई को अपने मायके कोतवाली क्षेत्र के गांव दूल्हापुर के लिए ससुराल से चली थी लेकिन ना तो वह मायके दूल्हापुर पहुंची और ना ही वापस अपनी ससुराल पतरामपुर पहुंची। परिवार के लोगों ने काफी तलाश की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। महिला का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों ने महिला के अपहरण की आशंका जताई है। कोतवाली पुलिस ने देवर शाकिर की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.