बदायूं, फरवरी 16 -- बिल्सी, संवाददाता। ग्राम दबिहारी में रविवार को एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी चंद्रसेन पुत्र सुखराम की 27 वर्षीय पत्नी रुचि ने करीब चार बजे अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर वह फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिवार के कुछ सदस्य घर से अनुपस्थित बताए जा रहे हैं।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.