रायबरेली, मई 8 -- महराजगंज,संवाददाता। चंदापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूचना मृतका के मायके वालों को दी। पिता ने की हत्या की तहरीर पर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। चंदापुर थाना क्षेत्र के पूरे लोखड़िया मजरे मखदूमपुर गांव के रहने वाले मृतका के पिता रामअधार पुत्र रामफेर ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। पिता का आरोप है कि उसने प्रीती (35) की शादी औलीपुर मजरे समरहदा के अखिलेश यादव पुत्र रामबहादुर के साथ किया था। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, जान से मारने की धमकी का आरोप आरोप है कि गुरुवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रीत...