शामली, अगस्त 1 -- चौसाना। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव लव्वा दाउदपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने तथा जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता रामकुमार ने बताया कि उनकी बेटी ममता का विवाह गांव लव्वा दाउदपुर निवासी लोकिन्दर के साथ हुआ था। उनका आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था और इसी बात को लेकर ममता को लगातार प्रताड़ित किया जाता था।परिजनों ने बताया कि शुक्रवार देर रात ममता के जेठ का फोन आया, जिसमें बताया गया कि ममता की मौत हो गई है और उन्...