संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति समेत सात पर मुकदमा
औरैया, अगस्त 30 -- सहार, संवाददाता। थाना क्षेत्र के भगवन्तापुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत सात ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।भगवन्तापुर निवासी सोनम की 29 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए आगरा ले गए, जहां उसकी जान नहीं बच सकी। मौत की सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग पहुंचे और ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से सोनम से अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.