गंगापार, मई 8 -- शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नारीबारी चौकी अंतर्गत भगदेवा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से गांव में सनसनी फैल गई।
मामले की जानकारी मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर एवं जेठ के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भगदेवा गांव निवासी 27 वर्षीय रीना द्विवेदी पत्नी ओमप्रकाश द्विवेदी की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पीआरवी के माध्यम से शंकरगढ़ पुलिस को मिली।
पुलिस की कार्रवाई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया। मृतका के पिता मंगलेश्वर प्रसाद निवासी थाना अतरैला जिला रीवा ने शंकरगढ़ पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वर्ष 2020 में रीना की शादी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.