संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप
शाहजहांपुर, जून 12 -- खुदागंज। खुदागंज थाना क्षेत्र के कंधरापुर नवदिया गांव में बुधवार देर रात विवाहिता रूबी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतका के भाई अनुज सिंह पुत्र रविंद्र सिंह निवासी गुलड़िया भूप सिंह ने बताया कि उनकी बहन रूबी देवी की शादी करीब छह वर्ष पहले कंधरापुर नवदिया निवासी रंजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते थे। यह भी पढ़ें- सुपौल : कटैया में तीन बच्चों की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत अनुज सिंह के अनुसार बुधवार रात करीब 12 बजे फोन पर सूचना मिली कि रूबी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.