सुल्तानपुर, अप्रैल 3 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में गुरुवार की देर शाम संदिग्ध हालात में नवविवाहिता का शव कमरे में पंखे के सहारे लटकता मिला। यह देख परिवार के सदस्य आनन फानन में फंदा काटकर विवाहिता को नीचे उतारे और अस्पताल ले गए। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। मृत विवाहिता काजल गुप्ता (23) बेलहरी गांव निवासी अभिषेक गुप्ता की पत्नी थी। शुक्रवार को उसका शव घर के कमरे में पंखे में दुपट्टे के फंदे के सहारे लटका मिला। ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को फंदे से लटका देखे तो उनके होश फख्ता हो गए। आनन फानन में परिवार के लोगों ने फंदा काटकर विवाहिता को नीचे उतारा और उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, इसबीच उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पत...