उरई, फरवरी 28 -- कुठौंद। उरई डिपो में तैनात रोडवेज चालक की कुठौंद में शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक रोडवेज चालक कुछ समय से निलंबित चल रहा था जिसे लेकर वह तनाव में था। कुठौंद निवासी 47 वर्षीय अवनीश मिश्रा रोडवेज चालक थे। उनकी तैनाती उरई डिपो में थी। शुक्रवार रात वह कमरे में अचेतावस्था में पड़े मिले। परिजनों ने उन्हें पीएचसी पहुंचाया, यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। भतीजे अभिषेक ने बताया वह उरई से दिल्ली बस चलाते थे। 03 फरवरी को उन्हें निलंबित कर दिया गया था। इसी के चलते वह तनाव में थे। परिजन मौत की वजह नहीं बता पा रहे हैं। थाना प्रभारी अजय कुमार पाठक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल पाएगी। जांच की जा रही है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.