मुरादाबाद, अप्रैल 26 -- कुंदरकी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी और ग्राम प्रधान के प्रयास से मरने वाले युवक की पहचान गांव तख्तपुर हासा के अतुल पुत्र गौरीशंकर के रूप में हुई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही स्थिति पता चल पाएगी। युवक की हादसे में मौत हुई या यह सुसाइड है। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि गृहक्लेश के चलते युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। कुंदरकी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात फरहेदी हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक युवक की पहचान थाना क्षेत्र के गांव तख्तपुर हासा निवासी 22 वर्षीय अतु...