गंगापार, अप्रैल 25 -- सैदाबाद /हंडिया। हंडिया थाना क्षेत्र के कुसारी गांव स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे हेड कांस्टेबल का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया कि घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।हंडिया थाना क्षेत्र में डायल 112 पर तैनात हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव 42 की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव शनिवार सुबह 4 बजे कुसारी गांव में मौजूद रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। मृतक अमरनाथ यादव मूल रूप से गाजीपुर जिले के साजियाबाद थाना क्षेत्र के सिंहनाथ चुरामनपुर गांव के निवासी थे। वह 2006 में पुलिस कांस्टेबल के तौर पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में हंडिया थाने में डायल 112 पर कार्यरत थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7 बजे ड्यूटी के लिए कमरे से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.