गाज़ियाबाद, मार्च 26 -- गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र से 19 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी 22 मार्च की शाम करीब सात बजे घर से दवा लेने के लिए पास के मेडिकल स्टोर पर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उसे आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में जानकारी मिली कि मोहल्ले का ही शाहरुख नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। आरोप है कि जब वह शाहरुख के घर पहुंचे तो वह वहां नहीं मिला। पीड़ित पिता का कहना है कि इस घटना में शाहरुख के साथ उसके परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.