शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- थाना क्षेत्र के गांव मूड़ा फत्तेपुर में 22 वर्षीय मीरावती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार सुबह फूफा राजकुमार ने आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उसकी मौत की जानकारी हुई। बताया गया कि मीरावती को पिछले वर्ष जनवरी में फालिश का अटैक पड़ा था, जिसके बाद वह चलने-फिरने में असमर्थ थी। माता-पिता के निधन के बाद वह अकेली रह रही थी और फूफा उसकी देखभाल कर रहे थे। मृतका के चाचा मुनीष ने डायल 112 पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम की मांग की। कोतवाल रविन्द्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.