कौशाम्बी, अप्रैल 9 -- पिपरी थाने के कस्बा चायल से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न लगने पर परिजनों ने थाने जाकर गुमशुदगी की तहरीर दी। नगर पंचायत चायल के गांधी नगर मोहल्ला निवासी बनवारी लाल का 22 वर्षीय पुत्र अजय मंगलवार को गढ़वा सूबेदारगंज स्थित अपनी बुआ के घर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की, मगर उसका पता नहीं चल सका। परिजनों के मुताबिक, युवक का मोबाइल फोन बज रहा है, लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं कर रहा है। इससे अनहोनी की आशंका बनी हुई है। गुरुवार को पिता ने पुलिस चौकी चायल जाकर गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.