सीतापुर, फरवरी 5 -- लहरपुर। नगर के मोहल्ला जोशी टोला निवासी जनार्दन प्रसाद गुरुवार को कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका 23 वर्षीय पुत्र राज बुधवार देर शाम बिना बताए कहीं चला गया है। खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी बंद है। अपराध निरीक्षक साबिर अली ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। सोशल मीडिया व आसपास के थानों में युवक की गुमशुदगी के पोस्टर लगवा कर तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.