रायबरेली, जून 16 -- ऊंचाहार संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने घर के अंदर संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के नाजेपुर मजरे सराय भान गांव निवासी सुजीत (22) पुत्र राम प्रकाश पंजाब में रहकर ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। तीन दिन पहले वह छुट्टी पर अपने गांव आया था। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार आधी रात घर के आंगन में लगे लोहे के जाल से फांसी लगा ली। परिजनाें का कहना है कि घटना के समय सुजीत घर पर अकेला था, जबकि परिजन कहीं बाहर गए थे। इसी बीच पड़ोसी सुजीत के घर पहुंच गए, जहां दरवाजा नहीं खुलने पर छत के रास्ते जब कुछ लोग अंदर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद रात में मृतक सुजीत के माता-पिता को घटना की जानकारी दी गई। बेटे के फां...