अंबेडकर नगर, अप्रैल 6 -- अम्बेडकरनगर। नगर के अब्दुल्लापुर चंगुल चेहरा निवासी एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। बताया जाता है कि सनोज (30) पुत्र श्याम लाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। उसकी मां ज्ञानमती देवी ने अकबरपुर कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसका बेटा बीते रविवार की सुबह घर से अचानक गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। पीड़िता मां बेटे के साथ किसी अनहोनी की आशंका से सहमी हुई है। उधर कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि युवक की तलाश कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...