हाथरस, मार्च 23 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के बरसें में सोमवार को संदिग्ध हालात में पेट में गोली लगने से युवक घायल हो गया। उपचर के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। घायल युवक की पहचान रजत सोलंकी 26 पुत्र रामवीर सिंह निवसी बरसें के रूप में हुई। गोली की आवज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानाकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोतवाली सासनी प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया इस मामले में अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...